भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। अटल उत्कृष्ट आदित्यनाथ झा राजकीय इंटर कॉलेज में लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए मतदाताओं को जागरुक करने के लिए विद्यार्थियों द्वारा श्रृंखला बनाकर भारत का नक्शा बनाया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने कहा कि लोकतंत्र की पवित्रता मतदान में निहित है। हम सभी को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए और अन्य मतदाताओं को भी मतदान के महत्व की जानकारी देकर प्ररित और प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्रात्मक देश है जिसकी पवित्रता नागरिकों के स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष मतदान में निहित है। कहा कि देश के चहुॅमुखी विकास हेतु सभी को बिना किसी प्रलोभन, लालच एवं दबाव के निष्पक्ष होकर मतदान करना चाहिए। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके विद्यार्थियों को मतदाता बनने पर बधाई देते हुए आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन हेतु निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान हेतु प्रेरित किया।
इसके साथ ही जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने बीआरसी पहुॅचकर मैथ्स विजार्ड एवं स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा कठपुतली कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य, खण्ड शिक्षा अधिकारी एम गौतम, उप शिक्षा अधिकारी गंजन अमरोही, प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट एएन झा इण्टर कॉलेज केके शर्मा सहित गिरीश चन्द्र शर्मा, एसएस पाण्डे, आरपी बिन्द, आरपी सिंह, केएस गहलोत, डीके शुक्ला, वाईके यादव,



