Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandपार्षद सुरेश गोरी ने भी चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोकी

पार्षद सुरेश गोरी ने भी चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोकी

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर- जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे कांग्रेस में दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रुद्रपुर विधानसभा सीट से पार्षद सुरेश गोरी ने भी चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोक दी है। उन्होंने इस आशय का पत्र कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा को सौंपा ।वह अपने दर्जनों समर्थकों समेत तनेजा के कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने रुद्रपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की दावेदारी प्रस्तुत की। इससे पूर्व मीना शर्मा, अरुण पांडे ,मोहनखेड़ा, संदीप चीमा और सीपी शर्मा ने भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। गौरतलब है कि सुरेश गोरी पिछले दो कार्यकाल में नगर निगम के पार्षद रह चुके हैं और उनका कैंप क्षेत्र व अन्य क्षेत्रों में खासा जनाधार है। गौरी अपनी कार्यशैली के लिए खासे लोकप्रिय हैं और बढ़ चढ़कर जनहित के कार्यों में हिस्सा लेते हैं। गौरी ने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह रुद्रपुर विधानसभा की सीट हर हाल में जीत कर दिखाएंगे। इस दौरान हरीश बावरा, पार्षद मोनू निषाद, अजीत प्रकाश, अनिल शर्मा ,विवेक कुमार ,चंद्रपाल, नितिन, शारदानंद ,कन्हैया कुमार, वीरेंद्र, अमित ,राजेंद्र, अजय कुमार ,जसवंत सिंह आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments