Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandबाल विकास मंत्री का विपक्ष पर तीखा तंज

बाल विकास मंत्री का विपक्ष पर तीखा तंज

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। रुदपुर में नवनिर्मित बाल सम्प्रेषण गृह की इमारत का लोकार्पण करने पहुंची महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्राी रेखा आर्य ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान देकर राजनीति को गरमा दिया है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राहुल गांधी अब कहीं चले जाएं, उनको कोई गंभीरता से नहीं लेता। उनको मंदबुद्धि और पप्पू की संज्ञा दी जाती है। यह आज भी उन पर लागू होती है।

विधनसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गर्म हो चुका है। राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे के खिलाफ मुखर होकर बयान देने लगे हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर रुद्रपुर में बाल सम्प्रेषण गृह की नवनिर्मित इमारत का लोकार्पण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विवादित बयान दे डाला। जिसके बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मचा है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राहुल गांधी अब कहीं चले जाएं, उनको कोई गंभीरता से नहीं लेता। उनको मंदबुद्धि और पप्पू की संज्ञा दी जाती है। यह आज भी उन पर लागू होती है। देहरादून में राहुल गांधी की रैली से पहले भाजपा खेमे से बयानों के तीर ने खलबली मचा दी है।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments