भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। आगामी विधाानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में एम् युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में विभिन्न राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों के साथ आवश्यक बैठक आहूत की गयी।
डीएम ने कहा प्रत्याशी नामांकन से पहले अपना बैंक खाता खोले जिसकी प्रति निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करायें। उन्होने कहा प्रत्याशी 10 हजार से उपर का भुगतान चैक,ड्राफ् अथवा कैश ट्रांसफर के माध्यम से करेंगे। उन्होने कहा कोई भी प्रत्याशी अथवा कार्यकर्ता 50 हजार से ज्यादा कैश लेकर नहीं घूम सकता। ज्यादा कैश होने पर उसका प्रमाण देना आवश्यक होगा अन्यथा कैश सील कर दिया जायेगा। उन्होने कहा किसी भी निर्वाचन संबंधी रैली, जुलूस आदि की अनुमति लेना आवश्यक है। उन्होने कहा स्टार प्रचारक की दशा में स्टार प्रचारक का नाम निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराये। उन्होने कहा निर्वाचन रैली के दौरान इस्तेमाल होने वाले हैलीकाप्टर अथवा हवाई जहाज की सेवाए उपलब्ध कराने वाली कम्पनी का नाम निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा। उन्होने कहा प्रचार में किये जाने वाले वाहनों की अनुमति लेना आवश्यक है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह ने बताया प्रचार सामग्री में प्रिंटर का नाम मोबाइल नम्बर तथा संख्या अंकित होना आवश्यक है। उन्होंने प्रत्याशी द्वारा लगाये जाने वाले फ्लैक्स, झंडा, स्टीकर आदि की माप के बारे में विस्तार से बताया। उन्होने बताया प्रत्याशी द्वारा सर्च लाइट, हूटर आदि का प्रयोग तथा सरकारी सम्पत्ति पर प्रचार सामग्री चिपकाना प्रतिबन्धित है। उन्होने कहा डोर टू डोर प्रचार के दौरान निर्धारित संख्या में लोग शामिल हो सकते है। उन्होने बताया व्यक्तिगत सम्पत्ति पर प्रचार सामग्री लगाये जाने हेतु संबंधित मालिक द्वारा अनापत्ति ली जानी आवश्यक है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डाॅ ललित नारायण मिश्र, जय भारत सिंह, मुख्य कोषाधिकारी पंकज कुमार शुक्ला, पीडी हिमांशु जोशी, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिम्वाल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ललित चन्द्र आर्या सहित विभिन्न राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि उपस्थित थे।



