भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। ग्राम बिन्दुखेड़ा में मुख्य मार्ग से जोगेन्द्र सिंह के घर तक सीसी मार्ग निर्माण का विधायक राजकुमार ठुकराल ने विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा ग्रामीण क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों को भी जल्द पूरा कराया जायेगा। जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य धरातल पर उतारे जा रहे हैं। रूद्रपुर विधानसभा को मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। वर्तमान में कई सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है। इससे पूर्व ग्रामीणों ने विधायक ठुकराल का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वर्ण सिंह, गुरबाज सिंह, कुलवंत सिं,ह जोगेन्द्र सिंह, जसवंत सिंह, मलकीत सिंह, जसपाल सिंह, सतनाम सिं,ह मनजीत सिंह, गुरचरण सिंह, अमनदीप सिंह, मलकीत सिंह, अमरीक सिंह, सोनू सिंह, बलविंदर सिंह आदि मौजूद थे।
ग्राम बिन्दुखेड़ा में विधायक ने किया सीसी मार्ग निर्माण कार्य का लोकार्पण
RELATED ARTICLES



