Sunday, March 22, 2026
HomeUttarakhandभाजपा में शामिल हुए युवा नेता पलविंदर सिह को किसान मोर्च में...

भाजपा में शामिल हुए युवा नेता पलविंदर सिह को किसान मोर्च में मिली अहम जिम्मेदारी

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए युवा भाजपा नेता पलविंदर सिंह को किसान मोर्चा में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें मोर्चे में ग्रामीण मंडल रुद्रपुर का मंडल मंत्री मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान के आवास पर तमाम कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही उनसे अपेक्षा जताई गई कि वह पार्टी की नीतियों और रीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि पलविंदर सिंह को अहम जिम्मेदारी सौंपे जाने से मोर्चे को जहां मजबूती मिलेगी, वहीं पार्टी भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पलविंदर सिंह की धर्मपुर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी मजबूत पकड़ है। खासकर युवाओं में उनकी बेहतर पैठ का फायदा आने वाले विधनसभा चुनाव में पार्टी को मिल सकता है।

स्वागत करने वालों में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान के अलावा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा सतीश कक्कड़, मनोरंजन शर्मा, अजय शर्मा, बलदेव छाबड़ा, सुरेश कोली, प्रहलाद परिहार, नंदन लाल चौहान, ज्ञान सिंह चौहान, जोगिन्दर सिंह चौहान, हरीश भट्ट, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र बामल, संजय कुमार, नरेंद्र सिरोही, शेखर पुण्डीर, गोविंद सिंह, हैप्पी गुज्जर, कुंुवर पाल सिंह, दीपक गिरी, प्रमोद सनवाल, सुशील चौहान आदि शामिल थे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments