भोंपूराम खबरी,पंतनगर। जिला जु–जित्सु एसोसिएशन उधम सिंह नगर के तत्वावधान एवं मां दुर्गा माशल आर्ट अकैडमी, जवाहर नगर, पंतनगर के सौजन्य से जवाहर नगर में एक दिवसीय जु–जित्सू ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान, जवाहर नगर दीपा कांडपाल व जिला जु–जित्सू संघ के महासचिव सेंसेई ऋषि पाल भारती एवं श्री राम मार्शल आर्ट एकेडमी की निर्देशक सेंसेई गंगा मेहरा सहित संयुक्त रूप से सभी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान कांडपाल ने कहा कि हमें बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम करने होंगे, जिससे की हम अपने बच्चों की तरफ से निश्चिंत हो सकें। सभी अभिभावकों को जु–जित्सू मार्शल आर्ट के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। शिविर की जानकारी देते हुए मां दुर्गा मां दुर्गा मार्शल आर्ट्स अकैडमी की निर्देशक एवं मुख्य प्रशिक्षिका सेंसेई हिमा भट्ट ने बताया कि आगामी उत्तराखंड राज्य स्तरीय जुजित्सू प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन हेतु एक दिवसीय जुजित्सू प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कैंप में साउथ एशियन व राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता जय प्रकाश ने जु–जित्सू खेल की कई महत्वपूर्ण इवेंट जैसे ने-वाजा, जु–जित्सू फाइटिंग में इस्तेमाल की जाने वाली विशेष तकनीकों को बताया। जिला जुजित्सू संघ के महासचिव ऋषि पाल भारती ने कहा कि यह खेल ओलिंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया से पूर्ण मान्यता प्राप्त है।
शिविर के सफल समापन अवसर पर दुर्गा देवी, आशा कार्यकर्ता आशा बोरा, सावित्री रोतेला, बिना राना, सीमा रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, धीरज वर्मा, गुशाई सिंह रावत, गोपाल सिंह भंडारी, गीता रावत, जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड इंडिया के महासचिव रेंशी विनय कुमार जोशी, जिला क्रीड़ाधिकारी उधम सिंह नगर रसिका सिद्दीकी, उप क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, जिला जु–जित्सू संघ के चेयरमैन डॉ. नागेंद्र शर्मा, अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, कोषाध्यक्ष सेंसेई किशोर सिंह सहित सभी ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।



