Monday, March 23, 2026
HomeUttarakhandसरकार के खिलाफ लड़ेंगी महिलाएं और मिलकर बनाएंगी कांग्रेस की सरकार: डिसूजा

सरकार के खिलाफ लड़ेंगी महिलाएं और मिलकर बनाएंगी कांग्रेस की सरकार: डिसूजा

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ महिलाएं लड़ेंगी और केंद्र सरकार को उखाड़ फेकेंगी। उत्तराखंड में अगली बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। यह बात नेटा डिसूजा द्वारा अंबेडकर पार्क में आयोजित महिला सम्मेलन में कही।

उन्होंने कहा कि केंद्र में रंगा बिल्ला की सरकार है, जो देश के लोगों पर अत्याचार कर रही है। भाजपा सरकार का कोई विजन नहीं है। महंगाई से देश दुखी है और महिलाओं की स्थिति लगातार दयनीय होती जा रही है। केंद्र सरकार देश की संपत्ति बेच रही है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से किसान धरने पर था। आखिरकार केंद्र सरकार को किसानों के आगे झुकना पड़ा और तीन काले कानून वापस लिए। उन्होंने कहा उत्तराखंड में 3-3 मुख्यमंत्री बदले गए जो दर्शाता है कि भाजपा सरकार राज्य में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा इस बार उत्तराखंड में महिलाओं की बदौलत कांग्रेस की सरकार बनेगी।

पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस का देश को आगे बढ़ाने में अहम योगदान रहा है। कांग्रेसियों ने देश को नया आयाम दिया। लेकिन भाजपा ने जनता को छला है। जिसका जवाब अब महिलाएं राज्य में भाजपा सरकार को उखाड़कर देंगी। महिला सम्मेलन को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

इस दौरान नेटा डिसूजा को मुकुट पहनाकर और त्रिशूल देकर सम्मानित भी किया गया। वही महिला सम्मेलन में महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, शिल्पी अरोरा, जगदीश तनेजा, भूपेंद्र कौर, लीला चंद, कमला, जमुना, ममता रानी, कविता, रोहिणी, दिनेश पंत, विमला, आशा, प्रीति, सहाना, नूरजहां, शबीना, फरजाना, नाजुक, मुबीना, सुरेशी शर्मा, मोनिका ढाली, ममता रानी, नीतू, दीपा, सीता, सुनीता, गीता, भगवती, मोनिका, जानकी समेत तमाम महिलाएं मौजूद रही।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments