Monday, March 23, 2026
HomeUttarakhandविधायक ने किया सीसी मार्गों का लोकार्पण

विधायक ने किया सीसी मार्गों का लोकार्पण

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम बिन्दुखेड़ा में मुख्य मार्ग से जोगेन्द्र सिंह के घर तक एवं मुख्य मार्ग से मक्खन सिंह के घर तक सीसी मार्गों का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक राजकुमार ठुकराल का आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ठुकराल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के ध्येय पर काम कर रही है। वर्तमान में पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर धरातल पर उतारा जा रहा है। इस अवसर पर गुरबाज सिंह, कुलवंत सिंह, जोगेन्द्र सिंह, जसवंत सिंह, मलकीत सिंह, जसपाल सिंह, सतनाम सिंह, मनजीत सिंह, गुरचरण सिंह, मलकीत सिंह, गोल्डी सिंह, हरनेक सिंह, कृपाल सिंह, अमरीक सिंह आदि मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments