भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा बृहस्पतिवार को सुबह अपने जनसंपर्क अभियान के तहत गुलमोहर और वसुंधरा कॉलोनी पहुंची। जहां उन्होंने घर-घर जाकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की इससे पूर्व शर्मा शिवनगर विवेक नगर और सौरभ नगर भी पहुंची जहां उन्होंने डोर टू डोर जनसंपर्क किया।
शर्मा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस के पक्ष में लहर है और राज्य के लोग भाजपा को सत्ता से हटाना चाहते हैं। उन्होंने सभी लोगों का आह्वान किया कि वह राज्य में मजबूत और विकास करने वाली कांग्रेस की सरकार बनाएं। इस अवसर पर शर्मा के साथ राजकुमार सचदेवा, उषा चौहान, अजय चौहान, विनीत खन्ना, बीके सिंह, एस ठाकुर, वीरेंद्र कुमार सिंह, कलावती, संदीप, सोनू, दर्शन कुमार, गगन कालरा, नरेश अरोरा, देवेंद्र जैन, राजू भुसरी, गौरंग दास सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे



