भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। प्रीत विहार के ब्रहमदेव कॉलोनी में अंतरास्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया की प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे डॉ. तोगड़िया ने हिंदू हितो की बात करते हुए हिंदुओ के लिए 10 बिंदुओं पर चर्चा की। जिसमे हिंदू हेल्प लाइन गरीब के लिए अनाज, बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा, कानूनी सलाह के लिए एडवोकेट की व्यवस्था कराने , इंडिया हेल्प लाइन के साथ एक करोड़ हिंदू बच्चों को सेना में भर्ती कराने पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ.तोगड़िया का रुद्रपुर कार्यकारिणी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिसमे हिंदू हितो के लिए त्रिशूल, दीक्षा जैसे कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मजदूर परिषद के प्रदेश मंत्री ऋषि पाल राघव, जिला उपाध्यक्ष छत्रसाल चौधरी, संगठन मंत्री सुभाष जोशी, संगठन महामंत्री ईश्वरी प्रसाद, महामंत्री मदन मोहन शर्मा, नगर महामंत्री विकास शर्मा, कुलदीप शर्मा और वशिष्ठ आदि शामिल रहे।



