Friday, March 27, 2026
HomeUttarakhandनवोदय विद्यालय में एक बार फिर आये नौ कोरोना संक्रमित

नवोदय विद्यालय में एक बार फिर आये नौ कोरोना संक्रमित

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। नवोदय विद्यालय में 8 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गुरुवार को एक बार फिर नौ छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए है। विद्यालय को कंटेंटमेंट ज़ोन बना कर संक्रमितो को आइसोलेशन में रखा गया है और दूसरे छात्रों से भी कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है। एक ही दिन में नौ और संक्रमितों के आ जाने से कोरोना संक्रमितों की जिले में कुल संख्या 28 हो गई है ।

बुधवार की तरह गुरुवार को भी कोरोना की लहर बरकरार रही। जिसमे दो दिनों में नवोदय विद्यालय के 17 छात्र कोरोना संक्रमित हो चुके है। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितो को लेकर स्वास्थ्य की चिंता बढ़ गई है। जहां एक ओर उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर जांच की जा रही है, वहीं दूसरी ओर जांच और वैक्सीनेशन पर भी जोर दिया जा रहा है। एसीएमओ डॉ अविनाश खन्ना ने बताया कि अभी तक विद्यालय में कुल 540 सैंपल लिए गए थे जिसमे से दो दिनों में 17 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए है । डॉ. खन्ना ने बताया कि गुरुवार को 3 कोरोना संक्रमितों स्वस्थ भी हुए है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरीके से स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं। कोशिश है कि सभी लोगों को वैक्सीन लग जाए ताकि कोरोना का फैलाव ज्यादा न हो।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments