Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhand11 वर्षीय बलात्कार पीड़िता ने जन्मा बच्चा, नवजात की मौत -

11 वर्षीय बलात्कार पीड़िता ने जन्मा बच्चा, नवजात की मौत –

spot_img

Rudrapur ट्रांजिट कैम्प में 11 साल की लड़की से बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जानकारी लड़की द्वारा एक बच्ची को जन्म देने के बाद सामने आई। वही नवजात की जन्म के तुरंत बाद मृत्यु हो गई। लड़की की मां ने पड़ोस के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने नवजात का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यूपी के मुरादाबाद जिले का एक परिवार किराये के मकान में थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में रहता है। परिवार का मुखिया सिडकुल में नौकरी कर घर का खर्चा चलाता है। शनिवार रात उनकी 11 साल की बच्ची के पेट में अचानक दर्द उठा और जब वह दर्द से ज्यादा तड़पने लगी तो उसकी मां ने उससे हालचाल पूछते हुए उसकी बारिकी से जांच की तो लड़की गर्भवती निकली। जिससे उसकी मां के होश उड़ गये और कुछ देर बाद उसने एक बच्चे को घर पर ही जन्म दिया। जन्म के तुरंत बाद ही नवजात की मृत्यु हो गई। वही हालत खराब होने पर लड़की को जिला अस्पाताल ले जाया गया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बातया कि काम के चलते अक्सर उनके पति घर से बाहर रहते है। घर पर वह और उसकी पुत्री ही रहते है। आरोप है कि लाॅकडाउन के समय मां की गैरमौजूदगी में उसकी 11 साल की लड़की को बहलाफुसलाकर पड़ोस का एक युवक अपने कमरे में ले गया और कमरा बंद कर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियों भी बना ली। जिसके बाद वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लड़की के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। वही लड़की ने डर के कारण अपने परिजनो को इसकी सूचना नहीं दी। शनिवार को पेट में दर्द होने के बाद परिजनो को लड़की के गर्भवती होने की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि वह युवक पहले से ही शादीशुदा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रांजिट कैम्प निवासी दीवान मंडल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही मृत नवजात का भी शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर लड़की की हालात भी नाजुक बनी हुई है। वही इस मामले में समाजसेवियों ने जिला अस्पाताल जाकर लड़की का हालचाल जानते हुए दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है। थाना ट्रांजिट कैम्प प्रभारी केजी मठपाल ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिया जाएगा

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments