Monday, March 30, 2026
HomeUttarakhandसंजय नगर खेड़ा के लोगों ने जताया सीएम धामी व जिला अध्यक्ष...

संजय नगर खेड़ा के लोगों ने जताया सीएम धामी व जिला अध्यक्ष शिव अरोरा का आभार

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। प्रदेश सरकार द्वारा नजूल विधेयक पारित करने व प्राइमरी शिक्षा बंगाली भाषा में विकसित व प्रकाशित किये जाने पर शहरवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूरी कैबिनेट साहित जिला अध्यक्ष का आभार जताया है। इस दौरान बंगाली बाहुल्य क्षेत्र संजय नगर खेड़ा में जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का जोरदार स्वागत भी हुआ।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार निंरत जनहित के लिए कार्य कर रही है। कुछ दिनों पूर्व में ही यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में नजूल पर बसे लोगों को मालिकाना हक दिलाने को लेकर विधेयक पारित कर दिया है, जिससे हजारों परिवारों का राहत मिली है। वहीं अब कैबिनेट की बैठक में प्राईमरी शिक्षा बंगाली भाषा में विकसित व प्रकाशित करने का भी निर्णय लिया गया है, जो बंगाली समाज के लिए अच्छी खबर है। प्राइमरी शिक्षा मातृ भाषा में होने के चलते बच्चों के दिमाग का सर्वांगीण विकास होगा। इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व संपूर्ण कैबिनेट सहित शिव अरोरा का आभार व्यक्त किया। वहीं शिव अरोरा ने मौजूद सभी लोगों से 30 दिसंबर को हल्द्वानी में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली हेतु अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने के लिये आमंत्रित भी किया।

इस दौरान, ललित मिगलानी, राजेन्द्र श्रीधर, अमल मंडल, अखिल विश्वास, शिव कुमार राय, मनु सरकार, सुप्रत चक्रवर्ती, अमुल्य सिकदार, गौंरग सरकार, रामकिशोर राय, बिप्रो ढ़ाली, तापस राय, रामदास, संतोष, मनोज राय, सुभाष चंद्र सरकार, शंकर जोदार, विजितेन मंडल, उत्तम मंडल, कुबेर मुखर्जी, कमल घरामी, रुचि, ललिता, सुनीता, मीना, मंजु, सविता, सुनीता, गीता, शीला देवी, चन्दो, रानी, लीला, रीता, गुड़िया, सोनदिल, विमली, प्रमजीत कौर आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments