भोंपूराम खबरी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हल्द्वानी में 7000 करोड़ से ऊपर की घोषणा को कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने जुमलेबाजी करार दिया। उन्होंने कहा कि 2017 में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अच्छे दिन आएंगे ,हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे, इस करोना कॉल में देश के अंदर 14 करोड़ रोजगार छीना है । हर एक लोगों के खाते में 15 लाख रुपया आएंगे । किसानों की दुनी आय करेंगे ,आज महंगाई के वजह से किसानों की आय आधी हो चुकी, कहां था कि जमरानी बाध बनेगा, केवल कागजों तक ही सीमित रह पाया है।
उन्होंने कहा कि इसे 5 साल बेरोजगारी में उत्तराखंड दूसरे नंबर पर हैं।आम जनमानस ,व्यवसायी सब परेशान है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की वजह से हजारों लोगों को मौतों का सामना करना पड़ा। आज उत्तराखंड के देवभूमि के जनमानस इसका जवाब देने के लिए 2022 में तैयार बैठी है ।



