Monday, June 23, 2025
HomeUttarakhandवरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल आर्य का जन्मदिन कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया

वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल आर्य का जन्मदिन कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंत्री यशपाल आर्य का जन्मदिन कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा के नेतृत्व में रूद्रपुर से तमाम कार्यकर्ता आज यशपाल आर्य के हल्द्वानी स्थित निवास पर पहुंचे जहां उन्होंने बड़ी माला पहनाकर पूर्व काबीना मंत्री का जोरदार स्वागत करते केक काटा और उन्हें जन्म दिन की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य और दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री ने सरल स्वभाव से उत्तराखण्ड में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री रहते हुए उत्तराखण्ड के विकास में अपना अहम योगदान दिया है। श्री आर्य ने राजनीति यूथ कांग्रेस से प्रारम्भ की थी और दो बार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। नारायण दत्त तिवारी की सरकार में वह विधानसभा अध्यक्ष बने और कैबिनेट मंत्री के पद पर रहकर उन्होंने अपनी जिम्मेवारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया। भाजपा सरकार में जनता के हितों की हो रही अनदेखी के चलते उन्होंने कैबिनेट मंत्री पद का मोह भी त्याग कर पुनः कांग्रेस में घर वापसी की। यशपाल आर्य ने अपनी कार्यशैली से साबित किया है कि वह जनता के सच्ची हितैषी हैं। उनके कांग्रेस में आने से जनता के हितों को सर्वोपरि मानने वाली कांग्रेस को और मजबूती मिली है। आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस अपना परचम लहरायेगी। इस दोरान पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जुटने का आहवान किया। उन्होनंे कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी और जनता के सपनों को साकार करने का काम करेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता हरीश पनेरू,पुष्कर राज जैन, नारायण बिष्ट, राजेश प्रताप सिंह, हरीश बावरा,कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष सीपी शर्मा,जिला महामंत्री मदन खन्ना, पुरुषोत्तम अरोरा, साबिर अहमद,कमर खान,बाबू अहमद,योगेश चौहान,श्याम कोली, चेतन शर्मा, दिलीप अधिकारी, अमन अरोरा, वीरेन कोली, हरिंदर पाल, सरवन पुरेवाल, भजन,तजेंद्र पाल सिंह लाटू,अमन अरोरा, वीरेंद्र कोली,विजय गुप्ता, शराफत, मोहम्मद आलम, नबी अहमद,सज्जाद,वीरेंद्र,चंद्रपाल, कृष्णा, जयदेव,नवी अहमद,अकबर अली,अबरार अहमद ,परवेज कुरेश, बिट्टू,बाबू साहब आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments