Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandकोरोना व ओमिकरोन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय...

कोरोना व ओमिकरोन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिताएं हुई रद्द

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय डॉ.नागेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकारी गाइडलाइन को देखते हुए और कोरोना व ओमिकरोन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं को रद्द किया जा रहा हैl जिसमें आज दिनांक 9 जनवरी को नैनीताल में आयोजित होने वाली लॉन टेनिस अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता एवं दिनांक 10 से 11 जनवरी को एस. आई. एम. टी रुद्रपुर में आयोजित होने वाली खो-खो पुरुष  प्रतियोगिता तथा दिनांक 12 से 13 जनवरी को आई.एम.टी.काशीपुर में आयोजित  होने वाली  खोखो  महिला प्रतियोगिता को दिनांक 16 जनवरी 2022 तक रद्द कर दिया गया है l और आगे डॉ. शर्मा ने बताया कि स्थिति सामान्य होने पर  प्रतियोगिताएं पुन. प्रारंभ की जाएगी । सभी खिलाड़ियों से अनुरोध है कि अपनी फिटनेस बनाए रखें और कोरोना से बचने के लिए हर संभव का उपाय करें l नवीन तिथियों की जानकारी शीघ्र भेज् दी जायेगी । कुमाऊँ विश्व विद्यालय अंतर महा विद्यालय टेनिस प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ.महेंद्र राणा ने बताया कि टेनिस प्रतियोगिता की नवीन तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी l

 

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments