Saturday, June 21, 2025
HomeUttarakhandमां ने ससुराल पक्ष पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, मुकदमा...

मां ने ससुराल पक्ष पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज ,



रूद्रपुर।
रेशमबाड़ी निवासी महिला ने पुत्री के पति और ससुराल वालो पर दहेज़ की ख़ातिर पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही पुत्री की हत्या से पहले जबरन से बच्चे की डिलीवरी करवाने का भी आरोप लगाया है। न्यायलय के आदेश पर पुलिस ने पति सहित चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

रेशबाड़ी निवासी नत्थो देवी ने अपनी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी का विवाह हिन्दू रिवाज के अनुसार दूधियानगर निवासी एक युवक के साथ हुआ था। विवाह के समय उन्होने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। शादी के कुछ समय बाद पति और ससुराल वाले उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और एक लाख रूपये की मांग करने लगे। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर जलाकर मारने की धमकी भी देने लगे। आरोप है कि जुलाई 2020 में पति और उसके परिवार वालो ने उसकी बेटी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का भी प्रयास किया गया। लेकिन बेटी के शोर मचाने पर भीड़ इकट्ठा होने से ससुराली वहां से भाग गये। जिसकी पुलिस में भी शिकायत की गई। बाद में पारिवारिक पंचायत में ससुरालिये उसकी पुत्री को घर ले जाने को राजी हो गये। अब मृतका की माँ ने आरोप लगाया है कि 26 जुलाई को उन्हे पता चला कि उनकी बेटी की तबियत खराब है। जिस पर महिला अपने पुत्रो के साथ बेटी के ससुराल गई और बेटी का हालचाल जाना तो पता चला कि उसके ससुराल वालो ने जबरदस्ती गलत तरीके से डिलीवरी करा रखी है। बेटी की हालत खराब होने पर इलाज करवाने से भी मना कर दिया और मारपीट की। आरोप है कि पुलिस को सूचना देने पर वह उसकी बेटी को थ्री-व्हीलर में डालकर कही ले गये और बेटी को मारकर उसका पार्थिव शरीर  वापस ले आये। जिस पर महिला ने बेटी के ससुराल पक्ष पर जबरन गलत तरीके से डिलीवरी कराकर उसकी जान से खिलवाड़ करने और हालत खराब होने पर उसका इलाज नही करवाने व बाद में हत्या करने संबंधी शिकायत भी की। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने पर उसे न्यायलय की शरण में जाना पड़ा। न्यायलय के आदेश पर पुलिस ने दूधियानगर निवासी बागेश्वार शर्मा, रामबेटी, हेतराम शर्मा और गजेन्द्र शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments