भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर उधम सिंह नगर। कल 19 जनवरी 2022 को गोलज्यू क्रिकेट मैदान देवलचौड में अंडर 12 क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन किया गया। जिसमे डीपीएस क्रिकेट अकैडमी, रूद्रपुर ने 7 विकेट से उत्तराखंड क्रिकेट एकेडमी को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। जानकारी देते हुए बीसीसीआई लेवल वन व डीपीएस क्रिकेट के हेड कोच शैलेंद्र सिंह ने बताया। कि पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड क्रिकेट एकेडमी ने 16.1 ओवर में 10 विकेट पर 102 रन बनाए। जिसमें डीपीएस क्रिकेट एकेडमी रुद्रपुर की ओर से साहिल ने दो और गोविंद ने चार विकेट लिए।
जवाब में डीपीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 16.1 ओवर में तीन विकेट पर 103 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया। जिसमें भावना रावत ने महज 15 गेंदों में ताबड़तोड़ पांच चौके लगाते हुए सर्वाधिक 24 रन, लक्ष्मण सिंह ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके की मदद से 17 रन बनाकर नॉट आउट रहे, साहिल ने 23 गेंदों में चार चौके लगाकर 16 रन, गोविंद ने 19 गेंदों का सामना करते हुए 13 रनों का योगदान दिया। उत्तरांचल के पेड़ काटने की ओर से गेंदबाजी कुणाल सागर में 3 ओवरों में 14 रन देकर एक विकेट लिया। जबकि शेष गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। और आगे कोच शैलेंद्र सिंह ने डीपीएस क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि विगत दिनों खलीफा क्रिकेट अकैडमी, बरेली में ब्रोशिट कंपनी द्वारा आयोजित सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में भी आजमगढ़, मेरठ की टीमों को हराकर बरेली की टीम से फाइनल मैच में हारे। जिसमें अकेडमी के सीनियर खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी उत्कृष्ट रहा। तथा डीपीएस क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों को बेहतर माहौल व अन्य सभी सुविधाएं दी जा रही है, जिससे यहां पर प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी बीसीसीआई के नेतृत्व में उत्तराखंड टीम एवं कैंप में शामिल होकर जिले का नाम रोशन कर रहे है।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के चैयरमेन सुरजीत सिंह ग्रोवर प्रधानाचार्य, चेतन चौहान, संदीप जादौन, सहित समस्त स्टाफ एवं अध्यापक गणों ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।



