Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandसब्जी मण्डी में व्यापारियों ने शिव अरोरा को दिया समर्थन

सब्जी मण्डी में व्यापारियों ने शिव अरोरा को दिया समर्थन

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा का तूफानी जनसंपर्क तेज हो गया है। शिव अरोरा के समर्थकों ने उनके चुनाव प्रचार में जान डाल दी है। सब्जी मण्डी मेंजनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा को व्यापारियों ने भारी समर्थन देते हुए विजयी बनाने का आश्वासन दिया। अरोड़ा ने  व्यापारियों से दुकान दुकान पर जाकर समर्थन मांगा और आगामी 14 फरवरी को कमल के निशान का बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान शिव अरोरा ने कहा ने सब्जी मण्डी की समस्याओं के निराकरण के लिए आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापारियों के हित भाजपा सरकार में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जायेगी। श्किि अरोड़ा ने कहा कि  भाजपा सबका साथ सबका विकास के ध्येय पर काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित हुए है। डबल इंजन की सरकार की विकास परक नीतियां और विकास की सोच इस बार भी चुनाव में जीत का आधार बनेगी। श्री अरोरा ने विरोधियों पर निशाना साधते कहा कि महिलाओं का अपमान और गंदी जुबान अब रूद्रपुर की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी मां कहने वालों को अब रूद्रपुर का माहौल खराब करने का मौका नहीं दिया जायेगा। रूद्रपरु की जनता अब शांति और अमन चाहती है। भाजपा सरकार में ही क्षेत्र को खुशहाल और समृद्ध बनाया जा सकता है। श्री अरोरा ने कहा कि कुर्सी की खातिर जिसने मां शब्द को भी कलंकित कर दिया हो उससे जनता की भलाई की उम्मीद नहीं की जा सकती। श्री अरोरा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की प्रचण्ड लहर है। इस लहर में कांग्रेस का तो सूपड़ा साफ होगा ही साथ ही बगावत करके भाजपा के साथ विश्वासघात कर रहे लोगों की जमानत भी जब्त होगी। इस दौरान सुरेश शर्मा, राजेश गर्ग ,ओमप्रकाश गाबा, नन्दलाल, शेरसिंह ,मुनीश कुमार सक्सेना ,कमलेश ,योगेंद्र, बनबारी, हरप्रसाद ,धर्मपाल ,दत्ताराम ,नंदू, घनश्याम ,राजेश ,गौतम आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments