भोंपूराम खबरी,डिबडिबा, रुद्रपुर बॉर्डर।* कर्नाटक के शिमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता की इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा हत्या किए जाने के विरुद्ध लोगों ने विरोध-प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया।
स्थानीय लोगों ने एक सभा कर भारत मे बढ़ते इस्लामिक कट्टरपंथ, जिहाद और गजवा-ए-हिन्द पर गहरी चिंता व्यक्त की। शिमोगा में 26 वर्षीय हर्षा की हत्या से आक्रोशित लोगों ने केंद्र व राज्य सरकार से सामान्य नागरिक संहिता तत्काल लागू किए जाने की मांग करते हुए कट्टरवाद पर कठोरतम कार्रवाई की मांग की।
सभा के उपरांत उपस्थित लोगों ने नारेबाजी करते हुए इस्लामिक कट्टरपंथ का पुतला भी फूँका। बैठक में मंगल सिंह, अशोक कुमार, पवित्र सरकार, हरिदास मंडल, बृजेश सैनी, घनश्याम कांडपाल, ओमप्रकाश चौधरी, दीपचंद्र पाठक, आनंद वल्लभ पांडेय, ललित मिश्रा, भगवान सिंह, विपिन पंत, राजू आदि उपस्थित रहे।



