Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandपूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने यूक्रेन से सकुशल अपने घर लौटी प्रेरणा...

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने यूक्रेन से सकुशल अपने घर लौटी प्रेरणा का किया स्वागत

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर । यूक्रेन से सकुशल अपने घर लौटी प्रेरणा चौधरी पुत्री राजेश चौधरी के निवास रुद्रपुर हरि मंदिर गली में पहुंच कर निवर्तमान विधायक राजकुमार ठुकराल व उनकी पत्नी कोमल ठुकराल ने शाल ओढ़ाकर स्वागत करते हुए परिवारजनो को बधाई दी। बता दें रुद्रपुर निवासी प्रेरणा चौधरी भी मेडिकल चिकित्सा के लिए यूक्रेन गये हुए थी। युद्ध के बाद पैदा हुए हालातों के चलते वह यूक्रेन में ही फंसे हुए थे जिसके चलते परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही थी। आपरेशन गंगा अभियान के तहत यूक्रेन से अन्य छात्रों के साथ प्रेरणा चौधरी को भी सकुशल वापस लाया गया। उनकी घर वापसी से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी। प्रेरणा के वापस लौटने पर निवर्तमान विधायक ठुकराल ने भी उनका स्वागत किया और परिजनों को बधाई दी। इस दौरान हरीश ठुकराल, राजपाल सिंह,बबिता ठुकराल,नीरज चौधरी,विद्या देवी , समाजसेवी संजय ठुकराल, राजेश ग्रोवर, बंटी कोली आदि भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments