भोंपूराम खबरी। चीन के दक्षिणी इलाके में एक बड़े विमान हादसे की खबरें सामने आ रही हैं. चीन ईस्टर्न एयरलाइंस का एक विमान सोमवार, 21 मार्च को क्रैश कर गया. विमान में 133 लोग सवार थे. चीन की सरकारी मीडिया CCTV के मुताबिक, बोइंग-737 विमान तेंगजियान के पहाड़ी इलाके में क्रैश हुआ है. फिलहाल, हादसे की वजह सामने नहीं आई है।रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अभी तक यह जानकारी नहीं आई कि इस हादसे में कितने लोग शिकार हुए हैं. हालांकि हादसे की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उनके मुताबिक लगाए जा रहे अनुमान चिंताजनक हैं. जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाइट कनमिंग से गुआंगझू की ओर जा रही थी।
133 यात्रियों से भरा विमान हुआ क्रैश
RELATED ARTICLES



