Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandडीएम फंसे जाम में, तो हटी कलेक्ट्रेट की अवैध चौपाटी !!

डीएम फंसे जाम में, तो हटी कलेक्ट्रेट की अवैध चौपाटी !!

spot_img

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय पर बीते कई वर्षों पर से अवैध रूप से काबिल खाने के स्टॉल व ठेलियों पर आखिरकार प्रशासन का डंडा चल ही गया। बीती शाम डीएम युगल किशोर पंत का वाहन इस तथाकथित चौपाटी वाले मार्ग पर फंसने के बाद जिले के शीर्ष अधिकारी ने कल सोमवार को कड़े निर्देश जारी करते हुए इस अवैध बाजार को हटाने के लिए अधीनस्थों को कहा। उसके बाद स्वयं जिले के कप्तान, एसडीएम व तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर इन दुकानों को हटाया जाना सुनिश्चित किया।     

ज्ञात हो कि कलेक्ट्रेट में बीते कई वर्षों से खाने की ठेलियों va दुकानों के नाम पर लोगों ने अवैध प्रतिष्ठान बना लिए थे। जहां पूर्व में यह सभी ढाबा संचालक एसएसपी कार्यालय वाले मार्ग पर काबिज थे तो बाद में सख्ती होने पर यह लोग आरटीओ ऑफिस के समीप शिफ्ट हो गए थे। यहां शराब और कबाब का खुला दौर चलता था मीट मुर्गा परोसा जाता था और सड़कों पर मीट मुर्गा खाने की चाह रखने वालों के वाहन खड़े होने के कारण कलेक्ट्रेट आने वाले आम लोगों को खासी समस्या होती थी। इसके बाद कई मीडिया कर्मियों ने इस मामले को उठाया लेकिन यह लोग अपने गरीब होने की दुहाई देकर ध्वस्तीकरण अभियान से हर बार बच जाते थे। इसके अलावा जनप्रतिनिधि भी इनके पक्ष में खड़े होते थे। यहां आने वाले शराबियों के कारण कलेक्ट्रेट आने वाली आम जनता का जीना मुहाल हो चला था लेकिन बावजूद इसके किसी अधिकारी ने इन पर कोई कार्यवाही नहीं की। दबाव में आरटीओ कार्यालय के पास से हटाए जाने के बाद इन सभी फड़ व्यवसायियों ने इस बार डेरा जिला पंचायत कार्यालय के समक्ष लगाया। यहां भी हालात कमोबेश वही थे। इस मार्ग पर जाम लगना शराबियों द्वारा खा पीकर उत्पात मचाना आम बात हो चली थी। लेकिन अब जिले में हाल ही में आए डीएम युगल किशोर पंत को जब स्वयं इस समस्या का सामना करना पड़ा तो एक्शन हुआ। और एक्शन भी ऐसा हुआ कि सोमवार की शाम को डीएम के जाम में फंसने के बाद मंगलवार सुबह तक यहां से यह सभी होटल हटाए जा चुके हैं। हालांकि इन व्यवसायियों का कहना है कि अब उनके समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। लेकिन यह भी सत्य है की रोजी रोटी की आड़ में सरकारी व अन्य जमीनों पर कब्जा करना रुद्रपुर में बाहर से आए लोगों की आदत में शुमार हो चुका है। यह लोग पहले अस्थाई अतिक्रमण करते हैं और उसके बाद उजाले जाने पर अपने लिए स्थाई व्यवस्था की मांग करते हैं। इसमें जनप्रतिनिधियों का साथ मिलता है और इस कारण ऐसे अतिक्रमण कार्यों के हौसले बुलंद है। अलबत्ता डीएम युगल किशोर पंत के इस एक्शन की खासी तारीफ हो रही है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments