Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandमौसम अपडेटः उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम

मौसम अपडेटः उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम

spot_img

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। जहां पिथौरागढ़ में बर्फबारी हुई है। वहीं अगले 24 घंटे आज उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश-बर्फबारी, आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया हैं। पहाड़ी जिलों में सुबह और शाम को ठंड पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में भी दिन में चटक धूप से लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। ऐसे में राहत भरी खबर आई है। अगले 24 घंटे बारिश -बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। जिससे चढ़ते पारे से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। अस्पतालों में भी भीड़ बढ़ गई है। इस बदलते मौसम में गले में खराश और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। गौरतलब है कि बुधवार को पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात व घाटी वाले क्षेत्रों में कई जगह बारिश और बर्फबारी हुई है। बताया जा रहा है कि पंचाचूली, राजरंभा, हसलिंग, नंदा देवी के साथ मानसरोवर यात्रा पथ में बर्फबारी हुई है। मुनस्यारी, गंगोलीहाट, थल, धारचूला और इससे लगे क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments