Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandसुंदर कांड में पहुंचकर विधायक शिव अरोरा किया प्रभु के भजनों का...

सुंदर कांड में पहुंचकर विधायक शिव अरोरा किया प्रभु के भजनों का गुणगान

spot_img

भोंपूखबरी,रुद्रपुर विजय लक्ष्मी कालोनी में आयोजित श्री सुंदर काण्ड पाठ में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने शामिल होकर प्रभु श्री राम के चरणों में पूजन अर्चन कर रुद्रपुर क्षेत्र की तरक्की व खुशहाली की । विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से इतनी बड़ी विजयश्री रुद्रपुर की जनता ने दिलाई है इसके लिये सभी का ह्रदय से आभार है । शिव अरोरा ने कहा आप सभी के सहयोग से रुद्रपुर को एक रोल मॉडल के रूप में विकसित कर तरक्की के नये आयामो पर लेकर जायेगे ओर क्षेत्र की जनता की उम्मीद पर शत प्रतिशत खरे उतरने का कार्य करेंगे। शिव अरोरा ने कहा राज्य में पुनः भाजपा सरकार बनते ही विकास की गति में ओर तेजी आने वाली है वही देश के यसस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितम्बर तक ग़रीब परिवारों को मिलने वाले राशन की समय अवधि को बढ़ा दिया है जिसके लिये प्रधानमंत्री का ह्रदय से आभार है जो निरन्तर गरीब कल्याण के उद्देश्य को साकार करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। शिव अरोरा ने कहा आप सभी के सहयोग एव सुझावों से रुद्रपुर को विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य करेंगे। इस दौरान के के शर्मा , केवल मुंजाल सजय सिंह, भुवन जोशी, हरिओम शुक्ला, प्रमोद पंत, कीर्ति,रघुवेन्द्र चौहान, डी के दनाई, गोपाल सिंह पटवाल, अजीत मिश्रा, ए के सिंह, सुशील राणा, सतीश मुंजाल, सुरेंद्र गंगवार, मनीष शर्मा, वीरेंद्र, के के मिश्रा, वेद प्रकाश आदि लोग सुंदर काण्ड भजन कार्यक्रम में मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments