Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandशहीद समान समाहरोह में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा हुए शामिल

शहीद समान समाहरोह में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा हुए शामिल

spot_img

भोंपूराम खबरी,पंतनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के निमित पंतनगर में यू के आर एण्ड बी स्क्वाड्रन एन. सी. सी पंतनगर के तत्वावधान में आयोजित शहीद समान समाहरोह में भाजपा विधायक शिव अरोरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । इस अवसर पर आयोजनकर्ताओ द्वारा विधायक शिव अरोरा को बुके भेट कर समानित किया। वही विधायक शिव अरोरा ने आजादी के अमृत महोत्सव के निमित प्रधानमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित देश की सेवा में शहीदो के आश्रित परिवारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर समानित किया। समानित होने वालों में 20 कुमाऊ रेजिमेंट के नायाब सूबेदार माधव नंद की पत्नी पुष्पा देवी , माहर रेजीमेंट के नायब हवलदार हर्ष सिंह सेना मेडल पुत्र धर्मेंद्र रौतेला एव 3 जैक राइफल के राइफलमैन भरत चंद सेना मेडल के भांजे ठाकुर चंद को स्मृति चिन्ह भेंट कर समानित किया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा देश की रक्षा के लिये शहीद हुए समस्त शहीदों के अदम्य साहस व पराक्रम को कभी भुलाया नही जा सकता एव मेरे लिये सौभग्य की बात है कि शहीदों के परिवारों को समानित करने का अवसर प्राप्त हुआ। शिवअरोरा ने कहा सेना देश का गौरव है जिनके दिन रात बॉडर पर कड़ी मेहनत के कारण ही आज देश बहुत सुरक्षित महसूस करता है । शिव अरोरा ने इस शहीद समान सम्हारोह को आयोजित करने के लिये सभी को बधाई दी। इस दौरान कर्नल राठौर , संजय कुमार शर्मा, सुधीर कुमार, बरित सिंह, अमन सिंह, मीना कुंदन सिंह हरीश सिंह, ए एन तिवारी, साहब सिंह मोहित कक्कड़, मयंक कक्कड़ आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments