Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandबीजेपी का 42वां स्थापना दिवस आज,2 से 301 का सफर

बीजेपी का 42वां स्थापना दिवस आज,2 से 301 का सफर

spot_img

भोंपूराम खबरी। सत्ता पर आसीन ताकतवर भारतीय जनता पार्टी आज अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी देशभर में विशेष कार्यक्रम जगह-जगह रैलियां और सभाएं कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने की थी। इसके पहले ये नेता भारतीय जनसंघ और बाद में जनता पार्टी में थे। 1980 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को सिर्फ दो सीटों पर सफलता हासिल हुई थी और आज यह 301 सांसदों के साथ देश की केंद्रीय सत्ता पर विराजमान सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। भारतीय जनता पार्टी संसद में प्रतिनिधित्व के मामले में और सदस्यता के मामले में देश में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। 1980 के दशक की शुरुआत में अपनी स्थापना के बाद से भाजपा ने एक लंबा सफर तय किया है। कई बाधाओं और विफलताओं को पार करते हुए भारतीय राजनीतिक परिदृश्य में पार्टी ने एक मजबूत मुकाम बनाया हैए और लंबे समय तक भारत की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नीतियों को चलाने वाले वैचारिक ढांचे को उलट दिया है।

भाजपा का गठन भले ही 6 अप्रैल 1980 को हुआ था, लेकिन इसकी वैचारिक उत्पत्ति 1951 से हो गई थी। जब कांग्रेस के राजनेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नेहरू के नेतृत्व से अलग होकर भारतीय जनसंघ का गठन किया था। कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक प्रथाओं के विरोध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के सहयोग से पार्टी गठित की गई थी। भाजपा का जनादेश हिंदू पहचान और संस्कृति का संरक्षण था। यह ऐसे समय में स्थापित हुई थीए जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस व्यावहारिक रूप से भारतीय राजनीति का चेहरा थीए तब से बीजेएस अपने शुरुआती वर्षों में मुश्किल से ही सफल हो पाई थी। 1952 के आम चुनावों में, केवल 3 लोकसभा सीटें जीत सकी थी।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments