Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandसीपी शर्मा ने आंदोलनरत स्वास्थ्य कर्मियों को दिया समर्थन

सीपी शर्मा ने आंदोलनरत स्वास्थ्य कर्मियों को दिया समर्थन

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। मेडिकल कालेज गेट पर धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों को को उत्तराखंड असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा ने समर्थन देकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहां कि जिन स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविड 19 के दौरान अपनी सेवा देकर लोगों की जान बचाई है,उनके साथ सरकार नाइंसाफी कर रही है। उन्होंने कहा की कोविड में स्वस्थ सेवा देने वालों कोरोना जैसी भयानक बीमारी में न अपनी और न ही अपने परिवार की परवाह की थी,ऐसे युवाओं को सरकार ने बेरोजगार कर दिया है। उन्होंने सरकार से निकाले ग्रे सभी स्वस्थ कर्मियों की बहाली की मांग की। गौरतलब है कि ऊधमसिंहनगर में कोविड 19 के दौरान आउटसोर्सिंग तहत भर्ती किये गये करीब 243 स्वास्थ्य कर्मियों की विभाग ने छुट्टी कर दी है,जिससे कोरोना काल में लोगों की अपनी जान की परवाह किए बगैर सेवा करने वाले सड़कों पर आ गये। बेरोजगार हुए स्वस्थ कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सीएमओ सुनीता चुफाल को को भी सौंप चुके हैं । स्वस्थ कर्मियों का कहना था कि कोरोना काल जब सभी लोग कोरोना पीड़ित से दूर भाग रहे थे तब विभाग ने दो सौ से ज्यादा स्वस्थ कर्मियों की आउटसोर्सिंग में भर्ती की थी, भर्ती के बाद जिले के विभिन्न अस्पतालों में तैनात उनके साथियों कोरोना जैसे जान लेवा बीमारी से विना डरे कोरोना पीड़ित की पूरी सेवा की। जिससे हजारों लोगों की जान बची थी, स्वस्थ कर्मियों का कहना कि अब विभाग ने उन्हें आचनक घर बैठने का फरमान सुना दिया है, जिससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया। इधर विभाग द्वारा छुट्टी किते जाने के बाद वह आंदोलन पर उतर आए हैं।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments