Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandचंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दिया विधायकी से इस्तीफा

चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दिया विधायकी से इस्तीफा

spot_img

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड राज्य की सबसे बड़ी खबर चंपावत से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दिया विधायकी से इस्तीफा, सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा से लड़ेंगे उपचुनाव विधायक ने सुबह सुबह विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी के आवास में पहुंचकर उन्हें सौपा इस्तीफा। आपको बता दें कैलाश गहतोड़ी दूसरी बार के विधायक है साल 2017 में पहली बार विधानसभा में जीतकर विधानसभा पहुंचे थे कैलाश गहतोड़ी पहले विधायक जिन्होंने सीएम धामी के लिए सीट छोड़ने की पेशकश की थी वही सीएम बनने के बाद धामी भी पहली बार जनसभा करने चंपावत हीं गए थे जहाँ पुरजोर तरीके से चंपावत से हीं उनके लड़ने की संभावनाओ को बल मिला। माना जा रहा है इस्तीफा होने के बाद अब जल्द कैलाश गहतोड़ी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल. सकता है वही इस्तीफा मंजूर होते हीं इसकी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग को दें दी जाएगी और उसके बाद सीट को खाली घोषित कर इसपर उपचुनाव कराने का फैसला लें लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments