Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandपिकप सड़क से पलट कर खाई से होते हुए काली नदी किनारे...

पिकप सड़क से पलट कर खाई से होते हुए काली नदी किनारे जा गिरी, एक की मौत

spot_img

भोंपूराम खबरी।पिथौरागढ़। टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर एलागाड़ रागुती नाले के बीच एक पिकप सड़क से पलट कर खाई से होते हुए काली नदी किनारे जा गिरा। हादसे एक की मौत हो गई और एक घायल बताया जा रहा है। रविवार सुबह एक पिकप तवाघाट से धारचूला की ओर आ रहा था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे एलागाड़ के निकट रागुती नाले के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई से होकर काली नदी किनारे पहुंच गया। वाहन में सवार मदन सिंह (46) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार प्रेम सिंह (35) पुत्र चंचल घायल हो गया। सूचना मिलते ही एसओ केएस रावत और एसएसबी जवान मौके पर पहुंचे। घायल और मृतक के शव को बाहर निकाला गया। वही मृतक के घर पर  परिजनों में कोहराम मच गया।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments