Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandबाहरी व्यक्तियों के लिए पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

बाहरी व्यक्तियों के लिए पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

spot_img

भोंपूराम खबरी। मुख्यमंत्री धामी व पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर  के दिशा निर्देश में अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत विगत वर्षों में बाहरी राज्यों से उत्तराखण्ड में कार्यरत एवं निवास करने वाले व्यक्तियों की सत्यापन की कार्यवाही हेतु उक्त संबंध में समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया थाा। जिसके उपरांत जनपद उधम सिंह नगर के विभिन्न कोतवाली,थाना व चौकी क्षेत्रों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के अनुपालन में पुलिस द्वारा पूरे जनपद में सत्यापन की कार्यवाही अमल में लाई गई जिसमे 106मजदूर, 28रेड़ी/ठेले वाले ,142किरायदार व 14अन्य व्यक्तियों को सत्यापित किया गया तथा 13व्यक्तियों का पुलिस एक्ट अंतर्गत चालान किया गया। अब तक उधम सिंह नगर पुलिस ने सत्यापन की कार्यवाही के में कुल योग 1721मजदूर, 1331रड़ी/ठेले, 1294किरायेदार 529अन्य व्यक्तियों का सत्यापन किया और 423व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट की चालानी कार्यवाही की जा चुकी है।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments