Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandशिकायतकर्ता ही निकला गोलीकांड का आरोपी, एसएसपी ने किया खुलासा

शिकायतकर्ता ही निकला गोलीकांड का आरोपी, एसएसपी ने किया खुलासा

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के थाना गदरपुर में दो दिन पूर्व हुए गोली कांड में अजब गजब कहानी समाने आयी है।फिल्मी अंदाज में हुई इस घटना में जिसने मुकदमा लिखाया था,वहीं आरोपी निकला है, घायल को गोली भी उसकी मर्जी से 15 लाख रुपया हड़पने के लिए मारी गयी थी। पुलिस जांच में सच सामने आने पर पुलिस ने मुकदमे के वाली समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ऊधमसिंहनगर मंजूनाथ टीसी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि अली अहमद पुत्र अब्दुल रशीद ग्राम सरोवरनगर थाना गदरपुर उ0सि0नगर ने तहरीरी सूचना दी कि मैं अली अहमद और यूसूफ पुत्र सलामत अली निवासी मोतियापुरा कालोनी गदरपुर झगडपुरी से दवाई लेकर घर आ रहे थे, तभी हाईवे बाईपास के निकट मदरसे के पास पीछे से डा जाकिर अली और साईद एक और अज्ञात व्यक्ति जिसे में पहचान नहीं सका उन्होने गोली चला दी, जो गोली मेरे साथ बैठे यूसूफ के पीठ पर जा लगी और वह नीचे गिर गया युसुफ गम्भीर रुप से घायल हो गया । जिसको उपचार हेतु मेडिसिटी रुद्रपुर ले जाया गया है। जिसके आधार पर मु० FIR NO. 81/2021 U/S 307 IPC बनाम डा० जाकिर अली व शाहिद के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । घटना के अनावरण हेतू पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन एवम शक्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के कुशल नेतृत्व में घटना के अनावरण हेतु दो टीमों का गठन किया गया। दौराने जांच घटना संदिग्ध होना पाया गया जिसके उपरांत वादी मुकदमा अली अहमद उपरोक्त से सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि युसुफ लोगो को पैसो दुगुना करने की बात करके ठगता था, डा0 जाकिर केलाखेड़ा का रहने वाला है और मोतियापुरा में शाहिद के दुकान पर क्लीनिक चलाता है. डॉ० जाकिर व शाहिद दोनों मित्र है। घायल युसुफ उपरोक्त ने डॉ० जाकिर से यह झूठ बोलकर कि मुझे बिलासपुर पुलिस ने अफीम के साथ पकड़ा है मुझे 150000/ (डेढ़ लाख ) रुपये देने है अगर तुमने मुझे पैसे उधार नही दिये तो मैं आपका नाम भी ले लूंगा। इसपर डॉ० जाकिर द्वारा युसुफ 150000/ (डेढ़ लाख ) रुपये दे दिये । डॉ० जाकिर द्वारा पैसे वापस मांगे तो युसुफ पैसे नहीं दे रहा था, जाकिर व शाहिद द्वारा ज्यादा दबाब बनाने पर युसुफ ने अपने साडू मोईन उर्फ हाजी पुत्र मेवड़ी थाना शाही जिला बरेली उ0प्र0 व वादी मुकदमा अली अहमद पुत्र अब्दुल रशीद ग्राम सरोवरनगर थाना गदरपुर उ0 सि0नगर के साथ मिलकर एक योजना बनाई कि युसुफ को गोली मारके घायल कर देंगे और डॉ० जाकिर व शाहिद को फसायेगे । इस योजना के तहत गुरुवार को रात्रि कारीब 09.00 बजे के आस-पास हाईवे बाईपास के पास पूर्व योजना के तहत मोईन द्वारा वादी मुकदमा अली की मौजूदगी में युसुफ को सड़क पर खड़ा करके पीठ में 12 बोर के तमंचे से गोली इसलिये मारी कि पुलिस को चलती गाड़ी में गोली मारना लगे। और मोईन वहाँ से तमंचा लेकर भाग गया । आज अभियुक्त गण को गिरफ्तार किया गया । तथा अभियुक्त मौईन की निशा देही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व खोखा कारतूस बरामद किया गया जो धारा 3/25 आयुध अधिनियम का अपराध है जिस पर अलग से धारा 3/25 आयुध अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । अब तक की गहन विवेचना से अभियुक्तगणों के द्वारा धारा 307,34 भादवि का अपराध किया जाना पाया गया है। अभियोग में अब तक की विवेचना से मजरूब युसुफ पुत्र सलामत अली निवासी मोतियापुरा गदरपुर जनपद उधमसिंहनगर का भी घटना में सम्मिलित होना पाया गया है। जो वर्तमान लखनऊ के अस्पताल में भर्ती हैं।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments