Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandसरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों में कटौती,अब दो जून से होगी...

सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों में कटौती,अब दो जून से होगी छुट्टियां

spot_img

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों में कटौती होने जा रही है। सरकारी स्कूलों में इस बार 27 मई के बजाए दो जून से छुट्टियां शुरू होंगी जो दो जुलाई तक जारी रहेंगी। शिक्षकों ने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। डीजी-शिक्षा बंशीधर तिवारी ने इस की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अवकाश की व्यवस्था को कुछ संशोधित किया जा रहा है। इससे छात्रों को शिक्षण में लाभ मिलेगा। इसका आदेश जल्द जारी किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, इस फैसले के पीछे कोरोना को भी वजह बताया जा रहा है। कोरोना की वजह से पिछले दो साल पढ़ाई काफी प्रभावित रही। शिक्षा विभाग का मानना है कि यदि अवकाश अवधि को कुछ आगे बढ़ा दिया जाए तो छात्रों को पढ़ने का कुछ और समय मिल सकता है। फिलहाल यह फैसला गर्मी की छुट्िटयों वाले कम ऊंचाई और मैदानी जिलों के स्कूलों पर लागू होगा। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने बताया कि अवकाश का फार्मेट बना लिया है जिसे डीजी से अनुमति के बाद लागू कर दिया जाएगा।मालूम हो कि कुछ समय पहले शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शिक्षकों की मांग पर गर्मियों की छुट्टियों को 15 दिन कम करने और उसके बदले ईएल की सुविधा देने की बात कही थी। शिक्षक भी लंबी छुट्टियां के बजाए ईएल की सुविधा की मांग करते आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments