Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandयमुनोत्री हाईवे पर यात्रियों का वाहन दुर्घटना का शिकार, 3 की मौत,...

यमुनोत्री हाईवे पर यात्रियों का वाहन दुर्घटना का शिकार, 3 की मौत, कई गंभीर घायल

spot_img

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड।पहाड़ पर हो रहे लगातार हादसे और उसमें जा रही लोगों की असमय जानें बेहद दुखद और तकलीफदेह है उत्तराखंड में लगातार सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। एनएच 94 पर एक और दुखद हादसा हो गया है जिसमें ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वाहन में 13 लोग सवार थे। यमुनोत्री हाईवे NH 94 पर डाबरकोट के पास इन यात्रियों का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 10 लोग गंभीर घायल हुए हैं। यात्री कार का भी हादसे में पूरी तरह कचूमर बन गया है। 108 सेवा के माध्यम से सभी घायलों को बड़कोट स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है। एक दिन पहले ही यमुनोत्री NH 94 पर कंडीसौड़ के पास खाई में गिरी BOLERO कार में आग लग गई थी और मौके पर ही 6 लोगों की मौत हुई भी। दो दिन पहले ब्रह्मखाल और धरासु बैंड के बीच भी एक कार हादसे का शिकार हो गई थी। हादसे में पूर्व MLA यमुनोत्री केदार सिंह रावत के प्रतिनिधि और BDC मेंबर गैर बनाल के पति जसवंत सिंह चौहान की मौके पर ही मौत हो गई थी।अब एक और यात्री वाहन यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 94 पर डाबरकोट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है। जबकि 10 लोग गम्भीर घायल हैं। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल बड़कोट लाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।यमुनोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों के साथ दर्दनाक हादसा हुआ है। डाबरकोट में बोलेरो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। वाहन में 13 लोग सवार थे। वाहन अनियंत्रित होने के कारण हादसा रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ फोर्स की टीम ने बचाव कार्य को पूरा किया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 10 घायल व्यक्तियों को खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि ये सभी तीर्थयात्री महाराष्ट्र के रहने वाले थे। ये लोग यमुनोत्री धाम की यात्रा पूरी करके लौट रहे थे।जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को थाना बड़कोट से सूचना प्राप्त हुई कि डाबरकोट में एक वाहन खाई में गिर गया। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट बड़कोट से रेस्क्यू टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त वाहन बोलोरो जिसका वहां संख्या UK 14 TA 0635 है जिसमें 13 लोग सवार थे। ये लोग यमुनोत्री धाम दर्शन करके लौट रहे थे। डाबरकोट के समीप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 04 बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गए। 03 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments