Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandउत्तराखंड में इस साल मानसून इस तारीख तक दें सकता हैं दस्तक

उत्तराखंड में इस साल मानसून इस तारीख तक दें सकता हैं दस्तक

spot_img

भोंपूराम खबरी। गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहतभरी खबर है। उत्तराखंड में इस साल मानसून दस जून तक दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बीते दिनों जारी अपनी रिपोर्ट में इसकी संभावना व्यक्त की है। गुरुवार को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया अमूमन उत्तराखंड में 21 जून के बाद मानसून दस्तक देता है। लेकिन, इस साल पड़ी भीषण गर्मी से मानसून समय से पहले पहुंचने की संभावना है।उन्होंने बताया भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून की मौजूदा रफ्तार देखते हुए इस बार समय से 12 दिन पहले इसके पहुंचने की संभावना व्यक्त की है। बताया इससे पूर्व 15 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना थी। लेकिन, मौजूदा रफ्तार के कारण पांच दिन पहले मानसून सक्रिय होने का अनुमान है। उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने की तारीख 21 जून है। लेकिन, पिछले पांच साल में मानसून सिर्फ एक बार समय से पहले पहुंचा है। इसके अलावा हर बार मानसून में एक से दो हफ्ते की देरी हुई है। डॉ. आरके सिंह ने बताया पिछले साल 2021 में 18 जून को मानसून सक्रिय हुआ था। इसके अलावा 2020 में 03 जुलाई, 2019 में 03 जुलाई, 2018 में 28 जून और 2017 में भी 28 जून को मानसून सक्रिय हुआ था। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया 28 मई के बाद प्री-मानसून की बारिश शुरू होने की संभावना है। इससे एक दो दिन के अंतराल पर हल्की बूंदाबांदी होते रहेगी। बूंदाबांदी होने से तापमान ऊपर नहीं जाएगा। 10 जून से मानसून के साथ ही बारिश शुरू हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments