Saturday, June 21, 2025
HomeUttarakhandगुरु गोबिंद सिंह के 354वें प्रकाशोत्सव पर सजे दीवान

गुरु गोबिंद सिंह के 354वें प्रकाशोत्सव पर सजे दीवान

रुद्रपुर।  सिख पंथ के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के 354वें प्रकाशोत्सव पर बुधवार को नगर के सभी गुरुद्वारों में रंग-बिरंगे फूलों से भव्य दीवान सजाए गए। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों में पहुंचकर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोल मार्किट, गुरुद्वारा श्री आवास विकास साहेब, गुरुद्वारा श्री आदर्श कॉलोनी और गुरुद्वारा जगतपुरा में आकर्षक गुरु दरबार सजे व शबद कीर्तन और गुरुवाणी का गान हुआ। दिन भर श्रद्धालु गुरुघर पहुंचते रहे और अरदास करते रहे। इस दौरान सभाओं की ओर से आयोजित गुरु के अटूट लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रकाशोत्सव के मौके पर हजूरी रागी जत्थों ने ‘साचु कहों सुन लेहु सभै, जिन प्रेम कियो तिनही प्रभ पायो, ‘मानस की जाति सबै एकै पहिचानवो, आदि शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments