Saturday, June 21, 2025
HomeUttarakhandयुवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

पंतनगर , थाना क्षेत्र के मस्जिद कालोनी के समीप जंगल में एक किशोर का शव बरामद हुआ है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस शव की शिनाख्त कर पाई। मृतक की पहचान पंतनगर के इंदिरा नगर निवासी अजय सिंह पुत्र संजय सिंह के रूप में हुई है। मृतक की उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है।
इससे पूर्व  पंतनगर क्षेत्र के मस्जिद कोलानी से लगते जंगल में किशोर की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पंतनगर प्रभारी मदन जोशी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments