Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandट्रक पलटने से ट्रक में सवार एक युवक की मौत

ट्रक पलटने से ट्रक में सवार एक युवक की मौत

spot_img

भोंपूराम खबरी। हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोईवाला के माजरी ग्रांट चौक के समीप एक ट्रक पलटने से ट्रक में सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल है। जिसका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस व 108 आपातकालीन सेवा को दी गई सूचना प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक रुद्रपुर से चलकर हरिद्वार होता हुआ दे। हरादून की ओर आटा लेकर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसारट्रक अचानक ही सड़क के किनारे पलट गया। जिस पर लोग की ओर से पुलिस व 108 आपातकालीन सेवा को सूचना दी गई। जिसमें ट्रक में सवार दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला ले जाया गया जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। ड्राइवर को नींद की झपकी आना माना जा रहा कारण घटना अलसुबह लगभग 5.30 बजे की बताई जा रही है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राज विक्रम पवार ने बताया कि मृतक युवक की पहचान सरफराज पुत्र मोहम्मद वसीम नई बस्ती, जसपुर, जिला उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान जलीस अहमद पुत्र शकील अहमद जोधपुरी टाडा, अजीम नगर, रामपुर, त्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments