Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandमौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया जारी

spot_img

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में भी मानसून की दस्तक होने वाली है। उत्तराखंड मौसम विभाग (Uttarakhand Meteorological Department) ने राज्य में 29 जून को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। हालांकि मानसून की बारिश का सिलसिला 25 जून यानी शनिवार से ही शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने शनिवार से 28 जून तक राज्य में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जबकि 29 जून को प्रदेश में जारी ऑरेंज अलर्ट के तहत 7 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई हैं। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए इन 7 जिलों में प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments