Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandवन विभाग के रेंज अधिकारी की हृदय गति रुकने से हुई मौत

वन विभाग के रेंज अधिकारी की हृदय गति रुकने से हुई मौत

spot_img

भोंपूराम खबरी। वन विभाग के लिए एक दुख भरी खबर है यहां फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के रेंज ऑफिसर बृजमोहन भारती की रविवार को हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई इस घटना से पूरे वन महकमे में शोक छा गया बताया जाता है कि वह क्षेत्र भ्रमण के बाद अपने आवास पहुंचे थे जहां या घटना घटी 56 वर्षीय भारती वर्ष 2018 से फूलों की घाटी रेंज में तैनात थे। रविवार को क्षेत्र भ्रमण से लौटने के बाद दोपहर को नहाने के लिए बाथरूम में गए, जब काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो वन कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस की मौजूदगी में बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया, जहां वे अचेत अवस्था मिले, जिन्हें तत्काल पांडुकेश्वर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बृजमोहन भारती के शव को जोशीमठ लाया गया है, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम होगा

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments