Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandएसओजी ने 155 नशे के इंजेक्शन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

एसओजी ने 155 नशे के इंजेक्शन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी उधम सिंह नगर द्वारा अभियुक्त सूरज वैध पुत्र रामकिशन वैध निवासी आई ब्लॉक थाना ट्रांजिट कैंप जिला उधम सिंह नगर को 155 नशे के इंजेक्शन सहित शिव नगर तिराहे के पास मोटरसाइकिल और 03 मोबाइल फोन व ₹14070 नगद सहित गिरफ्तार किया गया। एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के मुताबिक अभियुक्त शिव नगर तिराहे पर नशे के इंजेक्शन नशेडियो को बेच रहा था। एसओजी की दबिश पढ़ते ही नशेड़ी भाग गए ।पूछताछ में अभियुक्त सूरज वैध द्वारा सुरजीत पुत्र नारायण दास से नशे के इंजेक्शन खरीद कर लाने और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बेचने की बात कबूली है। तलाशी में अभियुक्त सूरज के पास ₹14,070रुपए नगद 3 मोबाइल फोन 155 नशे के इंजेक्शन* के अलावा एक डायरी भी मिली है जिसमें नशे प्रतिबंधित इंजेक्शन की बिक्री और उससे कमाए पैसों का विवरण लिखा हुआ है अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना ट्रांजिट कैंप में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/29/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments