Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandनेताजी सुभाष जयन्ती पर विविध कार्यक्रम

नेताजी सुभाष जयन्ती पर विविध कार्यक्रम

spot_img

शक्तिफार्म।  नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। नगर के मुख्य बाजार स्थित नेताजी सुभाष गली में व्यापारियों ने  सुभाष जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए। नगर के बंग भवन, टैगोर नगर, ग्रीन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ,शक्ति शिशु विद्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहां की भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सुभाष चंद्र बोस आज युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।कहा कि उनके द्वारा दिया गया नारा जय हिंद भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुकान्त ब्रह्म ,कृष्ण पद मंडल ,देबू मंडल ,योगेंद्र सिंह रावत, विनय मंडल, उत्तम आचार्य ,रामचंद्र राय,अजीत शाह ,ओम प्रकाश कालड़ा नवीन चंद्र जोशी ,प्रकाश बोरा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments