भोंपूराम खबरी। गदरपुर स्थित 15वीं वाहिनी एन०डी०आर०एफ० द्वारा जनपद में विभिन्न स्कूलों में चलाये जा रहे आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण के चरण में एक कदम और बढ़ाते हुऐ *आज जवाहर नवोदय विद्ययालय रुद्रपुर* मे आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण तथा स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे छात्र छात्राओं को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ अन्य आपदाओं जैसे भूकम्प, बाढ़, आग इत्यादी से कैसे बचाव किया जा सकता है के बारे में बताया तथा साथ ही छात्र / छात्राओं द्वारा अभ्यास करवा कर भी प्रशिक्षण दिया गया। सेनानी 15वीं वाहिनी एन.डी. आर. एफ श्री सुदेश कुमार दराल द्वारा बताया गया कि दिनांक 20 अप्रैल से 08 मई तक एन. डी. आर. एफ गदरपुर द्वारा जिला आपदा प्रबधंन कार्यालय, उधम सिह नगर से तालमेल कर जनपद मे फैमिलिराइजेशन प्रोग्राम चलाया जा रहा है जिसके अर्न्तगत जनपद में आपदा से संबंधित सवंदनशील स्थानो, उपक्रमों की जानकारी ली जायेगी तथा रिस्पान्स मैकेनिज्म को मजबूत किये जाने हेतु सभी सहभागियों की क्षमता वृद्धि हेतु प्रयास किया जायेगा। जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण एंव आपातकालीन परिचलन केन्द्र कार्यालय जिलाधिकारी उधम सिह नगर द्वारा डा० ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी के अनुमोदनोपरात एन.डी.आर.एफ. टीम का 15 दिवसीय कार्यक्रम तैयार किया गया है जिसमें जनपद के 09 स्कूलों में स्कूल मे सेफ्टी प्रोग्राम आयोजित किये जायेगे। इसी कम ने आज जवाहर नवोदय विद्ययालय रुद्रपुर मे स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम किया गया। कल दिनांक 30 अप्रैल को औद्योगिक आस्थान रूद्रपु मे कम्युनिटी अवैरनेश प्रोग्राम (सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम ) किया जायेगा। आज के कार्यक्रम में स्कूल के 40 अध्यापक / अध्यापिकायें / स्कूल स्टॉफ एंव 563 छात्रायें लाभान्वित हुए। इस कार्यक्रम में स्कूल प्राधानाचार्य श्रीमती कंचन जोशी भी उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त एन०डी०आर०एफ० के पदाधिकारियों में श्री प्रवीन कुमार ओझा (सहायक सेनानी), निरीक्षक •अमलेश कुमार, उप० निरीक्षक दीप चन्द, व अन्य 14 बचाव कर्मियों द्वारा स्कूल में आपदा संबन्धित प्रशिक्षण दिया गया।
15 बटालियन एनडीआरएफ द्वारा जवाहर नवोदय विद्ययालय रूद्रपुर 15 बटालियन एनडीआरएफ मे छात्र / छात्राओं को दिया गया आपदा प्रबन्धन का प्रशिक्षण
RELATED ARTICLES



