Saturday, June 21, 2025
HomeUttarakhandविस चुनाव में युवाओं की होगी अहम भूमिका

विस चुनाव में युवाओं की होगी अहम भूमिका

रुद्रपुर।  उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में युवाओं और छात्रों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपनी उर्जा का प्रयोग राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने में करें। इससे पूर्व श्रीमती शर्मा ने महानगर एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट और महामंत्री नितिन कुमार सहित कार्यकर्ताओं का फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया।  इस अवसर पर नितिन गक्खर, तरुण आर्य, देबू कोली, वीरू कोली, अमन जोहरी, योगेश उपाध्याय, रोहित आर्य, सुरुचि, आकांक्षा रस्तोगी, पवन दुआ, कैलाश, मनमोहन सहित बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments