Sunday, March 29, 2026
HomeUttarakhandउधार दिए हजार रुपये के लिए एक युवक ने दूसरे की चाकू...

उधार दिए हजार रुपये के लिए एक युवक ने दूसरे की चाकू से गोदकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुड़की। उधार दिए एक हजार रुपये के लिए एक युवक ने दूसरे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही हत्यारोपी को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी कमरुद्दीन ने गांव निवासी हबीब से कुछ दिन पहले एक हजार रुपये लिए थे। हबीब कमरुद्दीन पर एक हजार रुपये वापस करने का दबाव बना रहा था। इसे लेकर कुछ दिन पहले दोनों में विवाद हो गया था। आरोप है कि सोमवार रात करीब 10.30 बजे हबीब ने कमरुद्दीन को बात करने के लिए बुलाया। दोनों सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच हबीब ने चाकू निकालकर कमरुद्दीन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। कमरुद्दीन ने भागने की कोशिश की तो आरोपी ने दौड़कर चाकू से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह तलाश की। इस बीच पुलिस ने आरोपी को बूचड़ी रेलवे फाटक के पास गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर दिया। वहीं, मृतक के भाई अब्दुल कादिर की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। साथ ही आरोप लगाया कि गांव के इखलाख और इमरान के कहने पर हबीब ने कमरुद्दीन की हत्या की है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। साथ हबीब को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जिन दो लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगा है। उनकी संलिप्तता है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी हबीब ने बताया कि कमरुद्दीन रुपये मांगने पर लगातार उसे धमकी दे रहा था। सोमवार रात बातचीत करने से पहले उसने दो सौ रुपये का चाकू एक दुकान से खरीदा था। रुपये मांगने पर उसने अभद्रता कर दी थी। इसपर उसने चाकू से हमलाकर उसकी हत्या कर दी थी।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments