Saturday, June 21, 2025
HomeUttarakhandधूमधाम से मना बेहड़ का जन्मदिन 

धूमधाम से मना बेहड़ का जन्मदिन 

धूमधाम से मना बेहड़ का जन्मदिन

भौंपूराम खबरी,  रुद्रपुर।   पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ का 64वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बेहड़ के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कोई फूल तो कोई उपहार लेकर आया और सबने अपने-अपने ढंग से अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।  कार्यकर्ताओं संग मिलकर बेहड़ ने केक काटा व सभी के साथ जलपान लिया।
आवास विकास स्थित बेहड़ निवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा व उनके पति पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अनिल शर्मा ने बेहड़ को चाँदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने बेहड़ को तलवार भेंट की। इसके बाद आतिशबाजी के बीच बेहड़ ने केक काटा और सभी कार्यकर्ताओं में वितरित किया। यहाँ शर्मा ने कहा कि बेहड़ का जीवन जनता की सेवा में बीता है और उनके विकास कार्यों के चलते ही आज तराई का नाम पूरे देश में पहचान रखता है। तनेजा ने कहा कि बेहड़ तराई की राजनीति में विकास का पर्याय हैं। राजेश भुसरी बंटी ने कहा कि बेहड़ की विकासपरक सोच के चलते ही आज रुद्रपुर औद्योगिक नगरी के रूप में देश भर में विख्यात है। अपने स्वागत व अभिनंदन से अभिभूत बेहड़ ने कहा कि जनता के स्नेह व सम्मान के चलते ही उन्हें जनसेवा की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि वह जनता की सेवा के लिए हमेशा तैयार हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर विकास को फिर से गति दी जाएगी। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव हिमांशु गावा, देवीशंकर अग्रवाल टिल्लू, अभिनव अग्रवाल, हरविंदर संधू, वरिंदर संधू, राजीव कामरा, शिशुपाल शिवा, अमन भुसरी, मेहुल शर्मा, पुरु राज, सुनील ठुकराल, निशांत ढल्ला, पवन गाबा, रवि सिडाना, नरेश सेठ, अशोक चोपड़ा, अशोक राय, नंदलाल एनडी, सुशील गावा, सुभाष खंडेलवाल, आमिर हुसैन, सुहेल खान, अरशद अली, उमर अली, नदीम खान, चद्रशेखर डब्लू, चंद्रशेखर गांगुली, मोनू निषाद, दलीप,अधिकारी आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments