Saturday, June 21, 2025
HomeUttarakhandकल्याणी नदी की स्थिति का लिया जायजा

कल्याणी नदी की स्थिति का लिया जायजा

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। कल्याणी नदी की सफाई के लिए चलाये अभियान को लेकर मेयर रामपाल सिंह और मुख्य नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट ने सिडकुल क्षेत्र में कल्याणी नदी की स्थिति का जायजा लिय। इस दौरान उन्होंने कारखानों में चल रहे वाटर ट्रीटमैंट प्लांट का भी निरीक्षण किया।
नगर निगम ने कल्याणी नदी को उसके मूल स्वरूप में वापस लाने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए मेयर रामपाल सिंह के दिशा निर्देशन में 26 जनवरी से कल्याणी नदी की सफाई के लिए अभियान शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही सामाजिक संगठनों से जुड़े तमाम लोग हर सप्ताह कल्याणी को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई अभियान चला रहे हैं। अब तक कल्याणी नदी से कई टन कचरा निकाला जा चुका है। कल्याणी की सफाई के लिए हर सप्ताह जहां बडी संख्या में लोग श्रमदान कर रहे हे हैं वहीं सफाई के लिए जेसीबी आदि का प्रयोग भी किया जा रहा है। कल्याणी नदी की सफाई के लिए शुरूआत में मेयर ने कल्याणी के कुछ हिस्से को चिन्हित किया था।  अभियान को लेकर शहरवासियों के उत्साह और मिल रहे सहयोग को देखते हुए अब कल्याणी की सफाई का दायरा और आगे बढ़ाने की तैयारी कर ली है। इसी के चलते मेयर रामपाल सिंह और मुख्य नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट  ने सिडकुल क्षेत्र में कल्याणी नदी की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान पता चला कि कल्याणी नदी सिडकुल, जगतपुरा आदि क्षेत्रों में बुरी हालत में पाई। वही  कल्याणी नदी में पानी की निकासी करने वाली सिडकुल की फैक्ट्रियों में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया।

मेयर रामपाल ने बताया कि कल्याणी नदी में प्रदूषित जल छोड़ने वाली फैक्ट्रियों पर अब नगर निगम नजर रखेगा और ऐसे कारखानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि जिस फैक्ट्री से भी शहर की स्वच्छता प्रभावित हो रही है उनके खिलाफ वह सख्ती से कार्रवाई करेंगे। मेयर ने कहा कि शहर की आवोहवा और शहर को प्रदूषित  करने की छूट किसी को नहीं दी जायेगी। शहर सभी का है और सभी को मिलजुलकर इसे स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास करने होंगे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments