Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandजानिए.... किस भाजपा पार्षद ने लगाया निगम पर भष्टाचार का आरोप

जानिए…. किस भाजपा पार्षद ने लगाया निगम पर भष्टाचार का आरोप

spot_img
 भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर का नगर निगम एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार निगम की बदनामी का कारण भाजपा की आवास विकास पार्षद रीना जग्गा की एक फेसबुक पोस्ट बनी है जिसमे उन्होंने कहा है कि नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में पचास प्रतिशत तक की कमी आ रही है। हालाँकि मेयर रामपाल सिंह ने अपनी ही पार्टी की पार्षद द्वारा लगाए इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
ज्ञात हो कि आवास विकास से भाजपा पार्षद रीना जग्गा ने दो अलग फेसबुक पोस्ट पर निगम पर यहः गंभीर आरोप लगाए हैं। पहली पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया है कि नगर निगम में कमीशनखोरी चलती है जिस कारण निर्माण कार्य पचास प्रतिशत तक खराब हो रहे हैं। वहीं दूसरी पोस्ट में विस्तार से लिखते हुए उन्होंने कहा है कि पहले नगर निगम के ठेकेदार अनुमानित व्यय से 28 से 30 प्रतिशत कम रेट के टेंडर डालते हैं और उसके बाद सम्बंधित लोगों को 18 से 25 प्रतिशत तक कमीशन बांटते हैं। ऐसे में कम गुणवत्ता का काम होता है और सड़कें निर्माण होने के कुछ दिन के भीतर ही टूट जाती हैं। सार्वजनिक स्थानों की छतें, पुलिया और बड़े पुल तक टूट जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश की करदाता जनता इन्हीं पुलों के टूटने से कुचलकर या फिर सड़कों पर दुर्घटना से मारी जाती है।
इस मामले में पार्षद जग्गा से कई बार प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं किया जा सका। हालाँकि मेयर सिंह ने इन आरोपों को नकारते हुए बताया कि जग्गा द्वारा पूर्व में जिस ठेकेदार की शिकायत की गयी थी उसे ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है। अलबत्ता अपनी ही पार्टी के पार्षद द्वारा पार्टी फोरम या फिर व्यक्तिगत रूप से इस मुद्दे को उनके समक्ष उठाने की जगह सोशल मीडिया पर ले जाने के प्रश्न पर मेयर जवाब नहीं दे सके। वहीं इस मामले में स्थानीय निवासियों का कहना था कि सारी लडाई कमीशन के बंटवारे को लेकर है और इसी कारण निगम के अधिकारी-कर्मचारी व पार्षदों का मनमुटाव अब जगजाहिर हो रहा है।
RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments