Sunday, June 22, 2025
HomeUttarakhandसात किमी लम्बी सड़क मार्ग का हुआ शुभारंभ

सात किमी लम्बी सड़क मार्ग का हुआ शुभारंभ

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। विख्यात संत महामंडलेश्वर स्वामी धर्म देव जी महाराज एवं विधायक राजकुमार ठुकराल ने संयुक्त रूप से छतपुर, धर्मपुर, फौजी मटकोटा एवं भूरारानी नेशनल हाईवे 74 तक 7 किमी हाॅट मिक्स सड़क निर्माण कार्य का विधिवत पूजा अर्चना के साथ नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वामी धर्मदेव जी महाराज ने विधायक ठुकराल द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों की सराहना की और उन्हें आशीर्वाद दिया।
विधायक ठुकराल ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्र में विकास की गति रूकने नहीं दी जायेगी। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों के निर्माण के साथ-साथ अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए भी प्रयास किये जा रहे हैं। सााथ ही विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद अब इस बहुप्रतीक्षित सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। सड़क का निर्माण हाईटैक मशीनों के जरिये गुणवत्ता के साथ कराया जा रहा है। विधायक ने कहा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, पार्षद बबलू सागर, बल्देव राज छाबड़ा, गोविंद ग्रोवर, सुरेश गांधी, भोला सहनी, रामनारायण, ओम प्रकाश अरोरा, कपिल कालड़ा, चन्द्रप्रकाश चुघ, चन्द्रकाश गांधाी, संजीत साहनी, देवेन्द्र वामल आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments